• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 18, 2026

    कमांडो ट्रेनिंग सेंटर में दिखा धोनी का दम, हथियार चलाकर पूछा- फिट लग रहा हूं न?

    पूर्व भारतीय कप्तान Mahendra Singh Dhoni IPL के बीच रविवार को चेन्नई स्थित National Security Guard (NSG) के रीजनल हब पहुंचे। यहां उन्होंने सब-मशीनगन चलाई और पिस्टल से निशानेबाजी भी की। धोनी ने NSG कमांडोज और उनके परिवारों के साथ समय बिताया और उनके साथ खाना भी खाया।

    44 वर्षीय धोनी ने कमांडोज से मजाकिया अंदाज में पूछा, “फिट लग रहा हूं न?” इस पर जवानों ने कहा कि पिछली बार की तुलना में अब भी काफी फिट नजर आ रहे हैं। जवाब में धोनी ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ फिट रहने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

    धोनी 2023 में भी NSG कैंप का दौरा कर चुके हैं। वे भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक रखते हैं और 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा हैं। उन्होंने कश्मीर में सेना के साथ ट्रेनिंग भी की है और 2015 में पैराट्रूपर बनने के लिए पांच अनिवार्य जंप पूरी की थीं।

    फिलहाल धोनी Chennai Super Kings का हिस्सा हैं, लेकिन काफ स्ट्रेन की वजह से IPL 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। आज चेन्नई का मुकाबला Sunrisers Hyderabad से है और फैंस को उम्मीद है कि धोनी मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories