अलवर के सरिस्का बफर जोन में मंगलवार शाम एक रोमांचक दृश्य देखने को मिला। लिवारी ट्रैक पर टाइगर एसटी-18 अचानक ट्रैक के बीच में आकर बैठ गया। सफारी पर निकले पर्यटकों की जिप्सी के ठीक सामने बैठा बाघ देखकर टूरिस्ट उत्साह से झूम उठे, क्योंकि इस तरह की नज़दीकी और शांत साइटिंग बेहद कम देखने को मिलती है।
एसटी-18 सरिस्का के बफर जोन का प्रमुख टाइगर माना जाता है। इसकी मौजूदगी के कारण अब तक यहां 8 से अधिक शावकों का जन्म हो चुका है, जिससे बफर क्षेत्र में टाइगर पॉप्युलेशन लगातार बढ़ रही है।
मंगलवार को दिल्ली से आए पर्यटकों ने बारा लिवारी ट्रैक पर इस बाघ को शिकार क्षेत्र से निकलकर सीधे ट्रैक पर आते देखा। कुछ ही देर बाद वह सड़क के बीच बैठ गया और मुंह खोलते हुए पोज देता नजर आया। पर्यटकों ने सुरक्षित दूरी बनाकर पूरे दृश्य को कैमरे में कैद किया।
सरिस्का बफर जोन में इन दिनों बारा लिवारी और अंधेरी ट्रैक पर लगातार टाइगर साइटिंग हो रही है, जिससे टूरिस्टों का उत्साह और फुटफॉल दोनों बढ़ गए हैं।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
अदाणी बोले- सस्ती बिजली के बिना संभव नहीं AI का भविष्य
- Author
- May 11, 2026
-
गर्मियों में बार-बार चक्कर आना हो सकता है खतरनाक, जानें बचाव
- Author
- May 11, 2026
-
गर्मियों में जरूर पिएं ये देसी ड्रिंक, पेट को रखे ठंडा और हेल्दी
- Author
- May 11, 2026
-
मेरी हाइट से डरते थे हीरो, पूजा बत्रा ने सुनाया करियर का दर्द
- Author
- May 11, 2026
-
मैं कांप जाती थी, नीतू कपूर ने सुनाया वापसी का इमोशनल किस्सा
- Author
- May 11, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
