सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 471 रुपए सस्ता होकर 1,57,739 रुपए पर आ गया। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 460 रुपए घटकर 2,68,040 रुपए दर्ज की गई।
कैरेट के हिसाब से देखें तो 22 कैरेट सोने का भाव 1,44,489 रुपए, 18 कैरेट का 1,18,304 रुपए और 14 कैरेट सोने का दाम 92,277 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 1,56,370 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। वहीं मुंबई, कोलकाता और रायपुर में सोना 1,56,220 रुपए पर कारोबार करता दिखा। भोपाल, पटना और अहमदाबाद में इसकी कीमत 1,56,270 रुपए रही।
हालांकि साल 2026 में अब तक सोना करीब 24 हजार रुपए और चांदी लगभग 37 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 1.58 लाख रुपए के करीब पहुंच गई है। इसी तरह चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2.68 लाख रुपए तक पहुंच चुकी है।
इस साल 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।
सरकार ने हाल ही में सोना और चांदी के आयात पर ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका असर आने वाले समय में सर्राफा बाजार की कीमतों पर दिखाई दे सकता है।
You May Also Like
हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद आई अडानी ग्रुप की प्रतिक्रिया सामन...
अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अडानी ग्रुप...
READ MORE
हिंडेनबर्ग के आरोपों पर अडानी ग्रुप की दो-टूक
हिंडनबर्ग के द्वारा बनाई गई रिपोर्ट को अदाणी ग्रुप ने दुर्भावनापूर्ण...
READ MORETop Stories
-
सर्राफा बाजार में गिरावट, कैरेट के हिसाब से जानिए सोने के नए रेट
- Author
- May 18, 2026
-
रिलायंस के बाद एयरटेल का दबदबा, वैल्यूएशन में HDFC बैंक को पछाड़ा
- Author
- May 18, 2026
-
बाजार में हाहाकार के बाद रिकवरी, निवेशकों की नजर तेल और रुपये पर
- Author
- May 18, 2026
-
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- भाजपा किसी की सगी नहीं
- Author
- May 18, 2026
-
स्वास्थ्य खराब होने पर प्रेमानंदजी ने रोकी पदयात्रा, भक्तों से लौटने की अपील
- Author
- May 18, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
