• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 18, 2026

    रिलायंस के बाद एयरटेल का दबदबा, वैल्यूएशन में HDFC बैंक को पछाड़ा

    Bharti Airtel सोमवार को मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में HDFC Bank को पीछे छोड़कर देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई। कारोबार के दौरान एयरटेल के शेयरों में करीब 2% की तेजी आई और शेयर 1,953.8 रुपए तक पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप करीब 12 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

    हालांकि बाजार बंद होने तक एयरटेल का शेयर 1.66% की बढ़त के साथ 1,937 रुपए पर बंद हुआ और कंपनी का मार्केट कैप घटकर 11.6 लाख करोड़ रुपए रह गया। वहीं HDFC बैंक का शेयर 0.17% की तेजी के साथ बंद हुआ और उसका मार्केट कैप 11.84 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया।

    पिछले एक सप्ताह में एयरटेल के शेयरों में करीब 10% की तेजी देखने को मिली है, जबकि इसी दौरान HDFC बैंक के शेयर केवल 1% चढ़े हैं। फिलहाल Reliance Industries 18.04 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप के साथ देश की सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है।

    विशेषज्ञों के मुताबिक HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे का असर बैंक के शेयरों पर पड़ा है। पिछले छह महीनों में बैंक के शेयर करीब 22% टूट चुके हैं।

    वहीं एयरटेल ने अपने भविष्य के विस्तार की बड़ी योजना भी पेश की है। कंपनी अगले 18 से 24 महीनों में 56 एज डेटा सेंटर स्थापित करेगी। कंपनी डेटा सेंटर, ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज (NBFC) कारोबार पर फोकस बढ़ा रही है। एयरटेल ने NBFC सेक्टर में 20 हजार करोड़ रुपए निवेश करने की भी घोषणा की है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories