अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के केसरोली गांव के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्र में से 10 वर्षीय बेटे देव की मौके पर ही मौत हो गई। पिता को हल्की चोटें आई हैं।
बुधवार सुबह बच्चे का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक देव पुत्र जितेंद्र, कक्षा 5वीं का छात्र था।
परिजनों के अनुसार, देव के ताऊ जगत सिंह ने बताया कि उसका भाई जितेंद्र अलवर में मजदूरी करता है और यहां किराए पर रहता है। मंगलवार को पिता-पुत्र बाइक से गांव की ओर आ रहे थे। बाइक के पीछे खाने का गेहूं का बोरा रखा हुआ था। केसरोली के निकट अचानक एक पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बच्चा उछलकर सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
अदाणी बोले- सस्ती बिजली के बिना संभव नहीं AI का भविष्य
- Author
- May 11, 2026
-
गर्मियों में बार-बार चक्कर आना हो सकता है खतरनाक, जानें बचाव
- Author
- May 11, 2026
-
गर्मियों में जरूर पिएं ये देसी ड्रिंक, पेट को रखे ठंडा और हेल्दी
- Author
- May 11, 2026
-
मेरी हाइट से डरते थे हीरो, पूजा बत्रा ने सुनाया करियर का दर्द
- Author
- May 11, 2026
-
मैं कांप जाती थी, नीतू कपूर ने सुनाया वापसी का इमोशनल किस्सा
- Author
- May 11, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
