दौसा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के मोरेड गांव की जोगी ढाणी में शनिवार सुबह जमीनी विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई और उसके बेटे पर तेजाब फेंक दिया। हादसे में दोनों के चेहरे और हाथ झुलस गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मानपुर थाना SHO ने बताया कि मोरेड गांव निवासी धर्म सिंह (45) और उसका बेटा महेंद्र सिंह (22) शनिवार सुबह छोटे भाई कमलेश के घर समझाइश करने पहुंचे थे। कुछ दिन पहले खेत में बिजली का तार हटाने को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हुई थी। शनिवार को विवाद फिर बढ़ गया, जिसके बाद गुस्से में आकर कमलेश ने दोनों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमले में इस्तेमाल किया गया पदार्थ संभवतः टॉयलेट क्लीनर था। मौके से केमिकल के निशान बरामद कर जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
साइकिल, बस और पैदल चलने की सलाह बेअसर, नेताओं ने नहीं अपनाया संदेश
- Author
- May 31, 2026
-
तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत, आज खराब रह सकता है मौसम
- Author
- May 31, 2026
-
अलवर में युवक की आत्महत्या, परिजनों ने दोस्तों पर लगाए गंभीर आरोप
- Author
- May 31, 2026
-
परिवार हिमाचल यात्रा पर, पीछे से घर में सेंध: कैश और जेवरात लेकर भागे बदमाश
- Author
- May 31, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
