शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए हरियालों राजस्थान पौधारोपण अभियान के तहत सीकर के पलसाना सीएचसी परिसर में 551 पौधे लगाएं। पृथ्वी के बढ़ते तापमान पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हम भट्टी के मुहाने पर बैठे हैं,कभी भी भस्म हो सकते हैं।
शिक्षा मंत्री दिलावर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के सबसे ज्यादा तापमान वाले 15 शहरों में राजस्थान के 7 शहर शामिल है। हम भट्टी के मुहाने पर बैठे हुए हैं, कभी भी जलकर भस्म हो सकते हैं। विदेश में जहां प्रति व्यक्ति हजारों पेड़ लगे हुए हैं, वही राजस्थान में प्रति व्यक्ति केवल 20 पेड़ है। जबकि प्रति व्यक्ति 472 पेड़ होने चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पेड़ों को बचाने के लिए जोधपुर के खेजडली में अमृता देवी के नेतृत्व में 363 लोगों ने जान दे दी थी, लेकिन पेड़ों को नहीं काटने दिया। ऐसे में हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि एक बार फिर उसी तरह राजस्थान में पौधारोपण के अभियान को बढ़ावा दिया जाए, जिससे की धरती का तापमान कम हो सके।
शिक्षाा मंत्री दिलावर ने कहा कि 7 अगस्त को हरियाली तीज पर हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने हैं ताकि दुनिया देखें कि भारत माता को प्यार करने वाले राजस्थान में कितने लोग हैं और भारत माता की कितने लोगों को चिंता है। इसे रिकॉर्ड बनाने के लिए आप सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस दिन प्रदेश की 7 करोड़ से ज्यादा जनता पौधारोपण करें।
शिक्षा मंत्री ने कहा की जो स्कूल या फिर स्कूल का अध्यापक अपने पौधारोपण का लक्ष्य पूरा करेगा, उस अध्यापक को ट्रांसफर मेरिट में पांच अंक एक्स्ट्रा मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी अपना पौधारोपण का लक्ष्य पूरा करता है उसे पर्यावरण विषय में पांच अंक ज्यादा मिलेंगे। उन्होंने कहा की जो ग्राम पंचायत कम से कम 50 हजार पौधे लगाएगी, उसको सरकार की और से 10 लाख रुपए विकास निर्माण कार्य के लिए अतिरिक्त दिये जाएंगे। राजस्थान में पौधारोपण के मामले में जो पंचायत समिति प्रथम आएगी, जिसने 3 लाख से ज्यादा पौधे लगाए हैं, उन्हें 20 लाख का फंड जिला परिषद के द्वारा अलग से दिया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों का आव्हान किया कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए पीछे नहीं रहें।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
यूनिटी मार्च में एसपी की भागीदारी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिखाई हरी झंडी
- Author
- October 31, 2025
-
सटीक निशाने और मजबूत तालमेल से साकार हुई थल-सेना और वायुसेना की संयुक्त शक्ति
- Author
- October 31, 2025
-
चक्रवात का असर जारी: राजस्थान में कई जिलों में रुक-रुककर हो रही बारिश
- Author
- October 31, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
-
राजनीति और सिनेमा का संगम: राहुल गांधी ने करूर हादसे पर विजय को मिलाया फोन
- Author
- September 29, 2025
-
फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने जीता खिताब, शहर में दीपावली सा माहौल
- Author
- September 29, 2025
