• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 26, 2025

    युवा शक्ति को दिशा देने लखनऊ में शुरू होगा 61 साल बाद राष्ट्रीय जम्बूरी शिविर

    राजधानी में 61 साल बाद राष्ट्रीय जम्बूरी का आयोजन होने जा रहा है, जो युवाओं के लिए एक बड़ा महाकुंभ साबित होगा। वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में भव्य टेंट सिटी बनाई जा रही है, जिसका भूमि पूजन 29 सितंबर को किया जाएगा। यह जम्बूरी 23 से 29 नवंबर तक चलेगी। उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों होगा।

    जम्बूरी में हाई रोप्स, जिपलाइन, ट्रैकिंग और एडवेंचर पार्क जैसी साहसिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनसे युवाओं को आत्मविश्वास और चुनौतीपूर्ण अनुभव मिलेगा। इसके साथ ही ग्लोबल विलेज, लोकनृत्य, नाटक और संगीत कार्यक्रम पूरे आयोजन स्थल को सांस्कृतिक रंगों से सजाएंगे। यह आयोजन न केवल युवाओं में भाईचारे और टीम भावना को बढ़ावा देगा, बल्कि वैश्विक संस्कृति का परिचय भी देगा।

    Tags :
    Share :

    Top Stories