• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    June 03, 2026

    नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद

    अलवर में बीयर बारों में युवतियों से शराब परोसवाने के मामले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर हुई गुप्त जांच के बाद शहर के तीन प्रमुख बीयर बारों को सीज कर दिया गया। विभाग अब इनके लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर रहा है।

    आबकारी अधिकारी अर्चना जैमन के निर्देशन में इंस्पेक्टर उधम सिंह ने कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया गया कि 17 मई को बीयर बार संचालकों ने जयपुर पहुंचकर आबकारी आयुक्त को शिकायत दी थी और कुछ बारों में युवतियों द्वारा शराब परोसने के वीडियो भी सौंपे थे। शिकायत के आधार पर जांच कराई गई, जिसमें नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर लोकल बीयर बार, यश कैफे और मदिरा बार को सीज कर दिया गया। अन्य बारों की भी जांच जारी है।

    जांच के दौरान एक बार में उस समय हंगामा हो गया, जब सबूत जुटा रहे आबकारी इंस्पेक्टर का मोबाइल वहां मौजूद एक युवती ने पकड़ लिया और कार्रवाई का विरोध किया। हालांकि टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच पूरी की और रिपोर्ट आयुक्त को सौंप दी।

    आबकारी विभाग का कहना है कि बारों में युवतियों से शराब परोसवाना नियमों के विरुद्ध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद शहर के बार संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि अलवर शहर में 30 से अधिक बीयर बार संचालित हैं, जिनमें से कुछ में अभी भी युवतियों के जरिए शराब परोसने की शिकायतें मिल रही हैं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories