• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    November 19, 2025

    यूपी में औद्योगिक विस्तार तेज, 10 हजार करोड़ के निवेश से हजारों रोजगार के अवसर बनेंगे

    उत्तर प्रदेश सरकार को उद्योग जगत से बड़ा निवेश प्रस्ताव मिला है। राज्य में नौ बड़ी कंपनियां लगभग 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही हैं। यह निवेश उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति–2022 के अंतर्गत उच्च स्तरीय प्राधिकृत समिति की बैठक में प्रस्तुत किया गया। बैठक में चार कंपनियों को लेटर ऑफ कंफर्ट और एक कंपनी को वित्तीय प्रोत्साहन देने का एजेंडा रखा गया। कैबिनेट से मंजूरी के बाद इन निवेश प्रस्तावों को लागू कर दिया जाएगा।

    सरकार का अनुमान है कि इन इकाइयों के शुरू होने से राज्य में लगभग 8,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। नई उद्योग इकाइयां मुख्यतः मध्यांचल और पश्चिमांचल क्षेत्रों में स्थापित होंगी।

    इन कंपनियों को मिला लेटर ऑफ कंफर्ट

    • पक्का लिमिटेड — अयोध्या में 676 करोड़ रुपये का निवेश कर पेपर, पल्प और मोल्डेड उत्पादों की इकाई स्थापित करेगी।
    • गैलेंट इस्पात — गोरखपुर में 765 करोड़ रुपये से मौजूदा इकाई का विस्तार करेगी।
    • सीआरडी फूड्स एंड बेवरेजेस — मथुरा में 363 करोड़ रुपये से नई इकाई लगाएगी।
    • आरसीसीपीएल — रायबरेली में 550 करोड़ रुपये की हैचरी यूनिट स्थापित करेगी।

    इसके अलावा, ऑइनाक्स एपी रायबरेली में 200 करोड़ की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगाएगी।
    रेडिको खेतान सीतापुर में 591 करोड़ की डिस्टिलरी स्थापित करेगी।
    आरएसपीएल लिमिटेड (घड़ी ग्रुप) कानपुर के चौबेपुर में 103 करोड़ की लागत से डिटर्जेंट पाउडर की नई इकाई शुरू करेगा।
    एबिस एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हाथरस में 164 करोड़ से हैचरी यूनिट स्थापित करेगी।

    सबसे बड़ा निवेश: YEIDA में दो मेगा प्रोजेक्ट

    सबसे बड़े निवेश प्रस्ताव यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) क्षेत्र में आए हैं।

    • LNK Green — 3,940 करोड़ की लागत से सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी। कंपनी लधानी ग्रुप की है।
    • CESC Green Power Ltd — 3,805 करोड़ से सोलर प्लांट और सोलर उपकरण निर्माण की इकाई स्थापित करेगी। यह कंपनी संजीव गोयनका ग्रुप से जुड़ी है।

    इन दोनों प्रोजेक्ट्स से आने वाले समय में उत्तर प्रदेश सोलर एनर्जी हब के रूप में उभर सकता है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories