उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। अगर वह तुष्टीकरण की राजनीति नहीं छोड़ते, तो आने वाले समय में उनके लिए प्रधानी का चुनाव जीतना भी मुश्किल हो जाएगा।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बृहस्पतिवार को मेरठ दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मेरठ के प्यारे लाल शर्मा स्मारक में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास विकास को लेकर कोई ठोस एजेंडा नहीं है।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की जनता अब जाति और धर्म की राजनीति को समझ चुकी है। लोग विकास, बेहतर कानून-व्यवस्था और सुशासन चाहते हैं, न कि तुष्टीकरण की राजनीति। उन्होंने दावा किया कि जनता ने सपा की नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है।
ज्वालागढ़ और कपसाड़ कांड पर भी बोले डिप्टी सीएम
कपसाड़ और ज्वालागढ़ कांड को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इन दोनों मामलों में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जांच के बाद जो भी आरोपी सामने आएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले पर उच्च अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं और शासन स्तर पर भी इसकी निगरानी की जा रही है।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
BSF की पहल से सीमावर्ती गांवों में खुशी, किसानों को फसल बचने की उम्मीद
- Author
- May 31, 2026
-
TMC सांसद पर हमला, पत्थरबाजी और धक्का-मुक्की के बीच हेलमेट बना ढाल
- Author
- May 31, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
