• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    December 13, 2025

    यूपी भाजपा को 14 दिसंबर को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव कार्यक्रम घोषित

    उत्तर प्रदेश भाजपा को 14 दिसंबर को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत शुक्रवार को प्रदेश परिषद सदस्यों की सूची का प्रकाशन और चुनाव कार्यक्रम का प्रकटीकरण किया गया।

    चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 13 दिसंबर को दोपहर 2 से 3 बजे तक लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। उसी दिन शाम 4 से 5 बजे के बीच नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया होगी।

    इसके बाद 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो इसी दिन मतदान की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी।

    बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष पद के नामांकन में प्रस्तावक के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, साथ ही संगठन के वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बार प्रदेश अध्यक्ष के चयन में संगठनात्मक मजबूती, जमीनी पकड़ और व्यापक स्वीकार्यता को प्रमुख आधार बनाया गया है।

    नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी संगठन में हलचल तेज हो गई है और 14 दिसंबर को नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories