मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की ऋषि परंपरा में कभी भी दिव्यांगता को कमजोरी नहीं माना गया। अगर परिवार और समाज का संबल मिले, तो दिव्यांगजन न सिर्फ आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि समाज को भी नई दिशा दे सकते हैं।
योगी बुधवार को लखनऊ में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कई बार दिव्यांगता का शिकार होने पर बच्चे को परिवार में ही उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। संबल न मिलने पर वह जीवनभर "उपेक्षित और कुंठित" दिखाई देता है, जबकि प्रोत्साहन और सहयोग मिलने पर वह असाधारण उपलब्धियां हासिल कर सकता है।
दिव्यांगजन सफलता की मिसाल भी बन सकते हैं
सीएम योगी ने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रदेश में खेल और युवा कल्याण विभाग के सचिव ने ओलंपिक में मेडल जीता है।
इसी तरह चित्रकूट के मंडलायुक्त, जो दृष्टिबाधित हैं, आज एक आईएएस अधिकारी के रूप में सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा में किसी की शारीरिक बनावट को सामर्थ्य का पैमाना नहीं माना गया। हर व्यक्ति ईश्वरीय सृजन है और उचित समर्थन मिलने पर दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा से जुड़कर देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
गर्मियों में बार-बार चक्कर आना हो सकता है खतरनाक, जानें बचाव
- Author
- May 11, 2026
-
गर्मियों में जरूर पिएं ये देसी ड्रिंक, पेट को रखे ठंडा और हेल्दी
- Author
- May 11, 2026
-
मेरी हाइट से डरते थे हीरो, पूजा बत्रा ने सुनाया करियर का दर्द
- Author
- May 11, 2026
-
मैं कांप जाती थी, नीतू कपूर ने सुनाया वापसी का इमोशनल किस्सा
- Author
- May 11, 2026
-
अलवर संभाग के अधिकारियों संग उच्चस्तरीय बैठक, विकास कार्यों पर चर्चा
- Author
- May 11, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
