उत्तराखंड का चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वीआईपी के नाम का जिक्र सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। मंगलवार को उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त/कार्यरत जज की अध्यक्षता में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग की।
गणेश गोदियाल ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार 10 दिनों के भीतर सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं करती है, तो कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में सच्चाई सामने आने से बच रही है।
दरअसल, हाल ही में भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी ने फेसबुक लाइव आकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक “वीआईपी गट्टू” का जिक्र किया था। महिला का दावा था कि यह वीआईपी भाजपा का बड़ा नेता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
क्या है पूरा मामला
18 सितंबर 2022 को वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर उसका शव चीला शक्ति नहर में फेंक दिया गया था। करीब एक सप्ताह बाद नहर से शव बरामद हुआ। एसआईटी जांच के बाद रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों के खिलाफ लगभग 500 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई। मामले में कुल 97 गवाह बनाए गए थे, जिनमें से 47 गवाहों की गवाही दर्ज कराई गई।
मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पर हत्या, साक्ष्य मिटाने, छेड़छाड़ और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत आरोप तय हुए थे। वहीं सह-आरोपी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
गौरतलब है कि घटना के दिन अंकिता भंडारी ने अपने मित्र पुष्पदीप को रिजॉर्ट में एक बड़े वीआईपी के आने की जानकारी दी थी और बताया था कि उस पर अतिरिक्त सेवा देने का दबाव बनाया जा रहा था। हालांकि, उस वीआईपी की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं हो सकी है, जिसको लेकर सवाल आज भी बने हुए हैं।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
