समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर जनता से जुड़े अहम मुद्दों से बचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जरूरी मुद्दों को छोड़कर विधानसभा सत्र में वंदे मातरम पर चर्चा कराना सरकार की मंशा को उजागर करता है, जबकि इस विषय पर लोकसभा में पहले ही चर्चा हो चुकी है। अखिलेश यादव गुरुवार को सपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की विचारधारा से जुड़े लोगों ने आजादी से पहले और बाद में कभी वंदे मातरम नहीं गाया, लेकिन अब महंगाई, बेरोजगारी, प्रदूषण और किसानों की समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए इसी मुद्दे को आगे किया जा रहा है।
उन्होंने लखनऊ में बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि खराब एयर क्वालिटी के चलते भारत–दक्षिण अफ्रीका मैच रद्द करना पड़ा, लेकिन सरकार दावा कर रही है कि एक्यूआई ठीक था। उन्होंने सवाल किया कि सरकार किस एजेंसी के आंकड़ों पर भरोसा कर रही है और क्यों स्वतंत्र एजेंसियों के आंकड़ों को नकारा जा रहा है।
अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सबसे ज्यादा पेड़ कटवाए हैं। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर जंगल खत्म किए गए, अरावली की पहाड़ियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और सोनभद्र में खनन के नाम पर 500 फीट तक गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन मुद्दों पर चर्चा से बचना चाहती है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक युवती का हिजाब हटाने के मामले पर अखिलेश यादव ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस उम्र में उनके साथ किसी हेल्पर की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत नहीं किया जाना चाहिए और ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं।
अखिलेश यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग की मदद से एसआईआर के जरिए विपक्ष के वोट कटवाना चाहती है।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
