तमिलनाडु में शपथ समारोह के दौरान फिर विवाद देखने को मिला। विजय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस विधायक एस. राजेश कुमार ने मंत्री पद की शपथ लेते समय ‘कामराज अमर रहें’, ‘राजीव गांधी अमर रहें’ और ‘जननायक राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें टोकते हुए कहा कि यह शपथ का हिस्सा नहीं है। हालांकि विधायक मुस्कुराते हुए शपथ पूरी कर हस्ताक्षर करने चले गए।
समारोह में दूसरा विवाद तमिलनाडु के राज्य गीत ‘तमिल थाई वाझ्थु’ को लेकर हुआ। परंपरा के विपरीत इस बार कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान से हुई, जबकि तमिल गान सबसे आखिर में बजाया गया। इसे लेकर विपक्ष और सहयोगी दलों ने नाराजगी जताई। इससे पहले 10 मई को मुख्यमंत्री विजय के शपथ समारोह में भी यही क्रम अपनाने पर विवाद हुआ था।
मुख्यमंत्री विजय की कैबिनेट में कुल 23 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें कांग्रेस के दो विधायक भी शामिल हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस 59 साल बाद तमिलनाडु सरकार का हिस्सा बनी है। 1967 के बाद पहली बार पार्टी सत्ता में शामिल हुई है।
इससे पहले मुख्यमंत्री विजय को भी शपथ के दौरान निर्धारित पाठ से अलग बोलने पर राज्यपाल ने टोका था। वहीं असम विधानसभा में TMC विधायक शर्मन अली अहमद ने भी शपथ लेते समय ‘ममता दीदी जिंदाबाद’ के नारे लगाए थे।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
