उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 46 आईएएस अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इन तबादलों में कई जिलों के डीएम और वरिष्ठ अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
आईएएस कृतिका ज्योत्सना को बस्ती का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि वाराणसी के सीडीओ हिमांशु नागपाल को नगर आयुक्त वाराणसी नियुक्त किया गया है। वहीं, वाराणसी की एडीएम वंदिता श्रीवास्तव को कुशीनगर का सीडीओ बनाया गया है। रामपुर के सीडीओ नंद किशोर कलाल को गाजियाबाद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मिर्जापुर के आईएएस बाल कृष्ण त्रिपाठी को सचिवालय सामान्य प्रशासन में तैनाती दी गई है। उनकी जगह राजेश कुमार को मिर्जापुर का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।
सीतापुर के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद को विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ नगर के डीएम राजा गणपति आर को डीएम सीतापुर के पद पर भेजा गया है। इसी तरह कौशांबी और बलरामपुर के जिलाधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।
वाराणसी के प्रखर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है। सरकार द्वारा जारी तबादला सूची में अन्य कई जिलों के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में बदलाव किया गया है।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
