उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार और रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। इस सम्मेलन में प्रदेश की पुलिसिंग का विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस में दोनों ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मौजूद रहेंगे और अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे।
यह कॉन्फ्रेंस डीजीपी कॉन्फ्रेंस की तर्ज पर आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के सभी जोन के एडीजी, रेंज के आईजी और डीआईजी स्तर के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। दो दिनों तक चलने वाली बैठक में पुलिसिंग से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिए जाएंगे।
इन मुद्दों पर होगा मंथन
कॉन्फ्रेंस में साइबर अपराध, नारकोटिक्स, महिला संबंधी अपराध, बॉर्डर सिक्योरिटी, आतंकवाद, बीट पुलिसिंग, ई-ऑफिस और सीसीटीएनएस जैसे अहम विषयों पर विशेष प्रेजेंटेशन और चर्चा होगी। साथ ही अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने को लेकर रणनीति तय की जाएगी।
चुनावी सालों को लेकर खास फोकस
गौरतलब है कि अगले वर्ष प्रदेश में पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं और इसके साथ ही विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में आने वाले चुनावों को देखते हुए कानून-व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले भी इस मुद्दे पर विपक्ष को घेरते रहे हैं और इस कॉन्फ्रेंस के जरिए पुलिसिंग को और चुस्त-दुरुस्त करने पर उनका खास फोकस माना जा रहा है।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
