दक्षिण सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, अंडे-पत्थर फेंके; हेलमेट पहनाकर निकाला गया
पश्चिम बंगाल के दक्षिण सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को हमला किए जाने का मामला सामने आया है। अभिषेक चुनाव बाद हुई हिंसा में मारे गए टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार और अन्य पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अभिषेक के पहुंचते ही कुछ लोगों ने उन पर अंडे फेंकने शुरू कर दिए। स्थिति बिगड़ने पर वे वहां से निकलने लगे, लेकिन प्रदर्शनकारी उनके पीछे-पीछे चलते रहे। इस दौरान 'चोर-चोर' के नारे लगाए गए और उन पर अंडे, चप्पल तथा पत्थर फेंके गए।
सुरक्षाकर्मियों ने अभिषेक को भीड़ से बचाने के लिए हेलमेट पहनाया, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और धक्का-मुक्की की। हाथापाई के दौरान उनकी शर्ट फट गई और चश्मा भी टूट गया। अभिषेक ने आरोप लगाया कि यह उनकी हत्या की कोशिश थी और घटना के समय मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद नहीं था।
हमले के बाद भी अभिषेक बनर्जी अपने कार्यक्रम पर कायम रहे और हिंसा में मारे गए टीएमसी कार्यकर्ता संजू कर्मकार के परिवार से मुलाकात की। बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना को लेकर टीएमसी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। टीएमसी ने इसे सुनियोजित हमला बताया है, जबकि मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
