प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को तीन दिवसीय यात्रा पर दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग पहुंचे। यहां वह अफ्रीकी महाद्वीप में पहली बार आयोजित हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी शिखर सम्मेलन से इतर छठे आईबीएसए (भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह “वसुधैव कुटुंबकम” और ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ की भावना के अनुरूप भारत का दृष्टिकोण विश्व समुदाय के सामने रखेंगे। उन्होंने एक्स पर लिखा कि यह शिखर सम्मेलन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसका आयोजन अफ्रीका में हो रहा है और इसमें कई वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी।
द्विपक्षीय मुलाकातों की भी संभावना
जोहानिसबर्ग में पीएम मोदी की कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें होने की संभावना है। यात्रा के दौरान वह आईबीएसए देशों के साथ विभिन्न सहयोग क्षेत्रों पर भी चर्चा करेंगे।
तीन सत्रों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री
विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी जी20 शिखर सम्मेलन के तीनों मुख्य सत्रों को संबोधित करेंगे। यह लगातार चौथा वर्ष है जब जी20 शिखर सम्मेलन ग्लोबल साउथ में आयोजित किया जा रहा है।
इससे पहले जी20 की अध्यक्षता क्रमशः—
- इंडोनेशिया (2022)
- भारत (2023)
- ब्राजील (2024)
के पास थी।
जी20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका, यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ शामिल हैं।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
