अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चिड़वाई में बारात के दौरान फोटो खींचने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और तलवारों से हमला हुआ, जिसमें एक ही परिवार के आठ सहित कुल 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को गांव निवासी संजय अपने दोस्त के बेटे की बारात में शामिल होने गया था। इस दौरान डब्बू नामक युवक कुछ युवतियों की फोटो खींच रहा था, जिस पर संजय ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने शांत करा दिया।
अगले दिन 18 फरवरी की शाम संजय के भतीजे की शादी की तैयारियों के दौरान डब्बू अपने साथियों के साथ पहुंचा और कथित तौर पर लाठी-डंडों व तलवारों से हमला कर दिया। हमले में संजय, निक्कूराम, सप्पूबाई, लालचंद सहित अन्य लोग घायल हो गए।
वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि पुराने विवाद में पहले ही समझौता हो चुका था, इसके बावजूद उन पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में शराब के नशे में युवक ने ई-रिक्शा पर फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने एक महिला पर जताय...
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
