राजस्थान के जालोर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे में तीनों के शव चारपाई पर पड़े मिले और दीवारों व आंगन में खून फैला हुआ था। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
घटना भीनमाल थाना क्षेत्र के दासपा गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे की है। SHO राजेंद्र सिंह राजपुरोहित के अनुसार, गुरुवार सुबह मंगलाराम पुरोहित (40) ने फोन कर बताया कि किसी ने उसकी पत्नी दाड़मी देवी (39), बेटी नीकू (10) और बेटे हितेश (7) की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए।
जांच के दौरान मंगलाराम के हाथों पर खून के निशान मिले। सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और हत्या करना कबूल कर लिया। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।
बताया जा रहा है कि परिवार का एक बेटा उस रात दादा के साथ दूसरे घर में सो रहा था, जिससे उसकी जान बच गई, जबकि बड़ा बेटा आंध्रप्रदेश में काम करता है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
फिल्म वर्कर्स एसोसिएशन का सख्त कदम: बिना परमिशन रणवीर सिंह की शूटिंग नहीं होगी
- Author
- May 26, 2026
-
आदतों की ताकत पर खास किताब: धीरे-धीरे बदलें रूटीन, खुद बदल जाएगी जिंदगी
- Author
- May 26, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
