राजस्थान में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सियासी बयानबाजी का दौर अभी से शुरू हो गया है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ पर निशाना साधा, तो भाजपा की ओर से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जवाबी हमला किया है
वसुंधरा राजे खाली नहीं बैठी हैं
एक कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को काम पर फोकस करना चाहिए, कुर्सी बदलते में समय नहीं लगता है वसुंधरा राजे भी खाली नहीं बैठी हैं कुछ ना कुछ कर ही रही होंगी डोटासरा ने राजेंद्र राठौड़ को लेकर कहा की भाजपा के कार्यक्रम में राजेन्द्र राठौड़ जैसे वरिष्ठ नेताओं का अपमान किया जा रहा है उनकी हाजिरी भरी जा रही है, ये सही बात नहीं है आज भाजपा की मीटिंग में मंत्री विधायक और सांसद थोड़े बहुत आए तो हैं लेकिन आने वाले दिनों में यह संख्या भी नजर नहीं आएगी
दिलावर ने किया पलटवार
इसके जवाब में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने डोटासरा को उछल कूद मचाने वाला नेता बताया है, मदन दिलावर ने डोटासरा से कहा है कि कांग्रेस सरकार के भ्रष्ट मंत्री ज्यादा उछल कूद कर रहे हैं ये वे दिन भूल गए हैं कि जब तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के सम्मानित शिक्षकों से पूछा था कि तबादलों में नोट तो नहीं चल रहे, तो सब ने एक स्वर में कहा था कि चल रहे हैं गोविंद सिंह डोटासरा को इन्डायरेक्ट में भ्रष्ट कहा और ऐसे भ्रष्ट लोग अब बहुत उछल कूद कर रहे हैं
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
