आगरा क्षेत्र के 12 जिलों की स्नातक और शिक्षक एमएलसी सीट के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने एटा निवासी डॉ. प्रकाश चंद्र गुप्ता को आगरा-अलीगढ़ शिक्षक एमएलसी और शशांक यादव को आगरा खंड स्नातक क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित किया है।
वहीं, भाजपा में अभी भी नाम तय करने को लेकर उहापोह की स्थिति है। मौजूदा स्नातक एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह और शिक्षक एमएलसी आकाश अग्रवाल भी पार्टी की नाव पर सवार होने की इच्छा जता चुके हैं। इसके अलावा, आगरा के राहुलराज कुलश्रेष्ठ और विकास भारद्वाज ने भी भाजपा का समर्थन मांगा है।
पार्टी के लिए चुनौती इसलिए बढ़ गई है क्योंकि दावेदारों की संख्या अधिक है और वे पहले से ही चुनावी मैदान में सक्रिय हैं। पिछली बार निर्दलीय जीत हासिल करने वाले आकाश अग्रवाल भी भाजपा के संपर्क में हैं। इसी तरह, स्नातक सीट पर हरि किशन तिवारी और शिक्षक सीट पर तपेश शर्मा ने भी दावेदारी पेश कर दी है।
मतदाता बनाने की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से 6 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद चुनाव की तारीख की घोषणा होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार दोनों सीटों पर बागियों के दावों के चलते खेल बदल सकता है और पार्टी के लिए अपनों को साधे रखना चुनौतीपूर्ण रहेगा।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
