दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से जानकारी लेने के बाद प्रदेश भर में सभी पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रहने और सघन चेकिंग व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम ने अधिकारियों को सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी और हर इनपुट को गंभीरता से लेने का आदेश दिया। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने तुरंत सभी जनपदीय पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में मौजूद रहें। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, सार्वजनिक आयोजनों और धार्मिक स्थलों का निरीक्षण और पेट्रोलिंग नियमित रूप से करें। महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों और अन्य संवेदनशील बिंदुओं पर सुरक्षा स्तर तुरंत बढ़ाया जाए।
सतर्कता में शामिल कदम:
- वाहनों की सघन चेकिंग और भीड़भाड़ वाले केंद्रों पर पेट्रोलिंग।
- मेट्रो, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, मॉल और सिनेमा हॉल पर विशेष निगरानी।
- एटीएस, क्यूआरटी, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश।
- सीसीटीवी इनपुट की रियल-टाइम निगरानी और स्थानीय खुफिया तंत्र को सक्रिय करना।
- लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच।
- यूपी 112 पीआरवी को लगातार राउंड करने के निर्देश।
सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली ब्लास्ट एक गंभीर और दुखद घटना है। उन्होंने सभी पहलुओं से जांच करने और राजधानी में भय को दूर करने के लिए तुरंत सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के बेहतर इलाज की भी अपील की।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
