सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक संबोधन में बड़ा दावा करते हुए कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान उत्तर प्रदेश में करीब चार करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कम हो गए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ऐसे सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने के लिए सक्रिय रूप से काम करें।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, जिसमें करीब 65 प्रतिशत आबादी पात्र मतदाता होनी चाहिए। इस आधार पर मतदाताओं की संख्या करीब 16 करोड़ होनी चाहिए थी। जनवरी 2025 की मतदाता सूची में 15.44 करोड़ मतदाता दर्ज थे, जबकि 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता बनने के पात्र हैं। ऐसे में मतदाताओं की संख्या घटने के बजाय बढ़नी चाहिए थी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में केवल करीब 12 करोड़ मतदाता दर्ज हैं, यानी लगभग चार करोड़ मतदाता मिसिंग हैं। उन्होंने कहा कि ये मतदाता भाजपा के विरोधी नहीं हैं, बल्कि इनमें से 80 से 90 प्रतिशत भाजपा के समर्थक हैं। सीएम ने कार्यकर्ताओं से ड्राफ्ट सूची की प्रति निकालकर हर बूथ पर परिवारों से मिलान करने और शेष बचे समय में पात्र मतदाताओं के फॉर्म भरवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव बूथ स्तर पर जीता जाता है, इसलिए किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए और किसी अपात्र का नाम जुड़ना नहीं चाहिए।
अखिलेश यादव का पलटवार
सीएम योगी के बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री स्वयं स्वीकार कर रहे हैं कि जो चार करोड़ मतदाता सूची में शामिल नहीं हुए, उनमें से 85–90 प्रतिशत भाजपा के मतदाता हैं। अखिलेश ने कहा कि यह तो पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की जीत का गणित है।
अखिलेश यादव ने कहा कि इसका अर्थ यह है कि एसआईआर के दौरान भाजपा मनमाफिक गड़बड़ी नहीं कर पाई और जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए, उनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की थी जो साक्ष्यों के अभाव में हटाए गए। उन्होंने दावा किया कि इससे भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में भारी नुकसान होगा। सपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पीडीए प्रहरी पूरी सतर्कता के साथ एसआईआर प्रक्रिया पर नजर रखेंगे, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
