गाजा। इजरायल की ओर से फिलिस्तीनी क्षेत्र में फिर सैन्य अभियान शुरू करने के बाद मंगलवार रात भर गाजा पर हवाई हमले जारी रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलों में 13 लोगों की मौत हो गई।
इजरायल की सेना ने दावा किया कि उसने हमास के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जहां से फिलिस्तीनी ग्रुप इजराइल पर गोलीबारी करने की तैयारी कर रहा था।
सेना ने कहा कि हमास द्वारा नियंत्रित जहाजों को भी निशाना बनाया गया।
इससे पहले इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की कि लड़ाई 'पूरी ताकत से' फिर से शुरू होगी। उन्होंने कहा: "यह तो बस शुरुआत है।"
बता दें इजरायल ने मंगलवार तड़के गाजा पट्टी पर बड़े पैमाने पर बमबारी शुरू की थी। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस बमबारी में 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
19 जनवरी को एक नाजुक युद्धविराम और बंधक-कैदी अदला-बदली समझौते के प्रभावी होने के बाद मंगलवार का हमला सबसे बड़ा था।
इजरायल और हमास इस बात पर सहमत होने में नाकाम रहे कि युद्ध विराम को प्रारंभिक चरण से आगे कैसे ले जाया जाए।
इस समझौते में तीन चरण शामिल हैं, और दूसरे चरण पर बातचीत छह सप्ताह पहले शुरू होनी थी - लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
प्रस्तावित दूसरे चरण के तहत, इज़राइल गाजा से सैनिकों को वापस बुलाएगा। हालांकि इजरायल और अमेरिका ने पहले चरण के विस्तार के लिए दबाव डाला। हमास ने इससे इनकार किया।
नेतन्याहू ने बंधकों को वापस लाना और हमास से 'छुटकारा पाना' फिर से हमले का मुख्य मकसद बताया। हालांकि बंधकों के परिवारों ने इस निर्णय की आलोचना करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि सरकार ने उनके प्रियजनों को लेकर उम्मीद छोड़ दी है।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
