खेल महाकुंभ इस साल नए प्रारूप में मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2025-26 के नाम से आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत 23 दिसंबर से होगी और समापन 28 जनवरी को किया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को सचिवालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी।
खेल मंत्री ने बताया कि यह प्रतियोगिता चार चरणों—न्याय पंचायत, विधानसभा, संसदीय क्षेत्र और राज्य स्तरीय—में आयोजित की जाएगी। चैंपियंस ट्रॉफी के तहत कुल 26 खेल स्पर्धाएं होंगी, जिनमें इस बार परंपरागत खेलों को भी शामिल किया गया है।
समापन समारोह के दिन मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता को 5 लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी। विजेता का चयन खिलाड़ियों द्वारा जीते गए मेडल के आधार पर तय अंकों के योग से किया जाएगा। इसके अलावा सांसद ट्रॉफी जीतने वाली टीम को 2 लाख रुपये और विधानसभा ट्रॉफी जीतने वाली टीम को 1 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने पर खिलाड़ी को 1 लाख रुपये का अतिरिक्त पुरस्कार दिया जाएगा।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए पंजीकरण 14 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं और अब तक 1 लाख 10 हजार से अधिक खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। ऑनलाइन पंजीकरण 22 दिसंबर तक खुले रहेंगे।
दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स, बैडमिंटन और तैराकी की अलग से प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
खेल मंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ट्रायल और प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले हर खिलाड़ी के पास जूते और ट्रैकसूट हों। साथ ही सर्दी से बचाव, खेल स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम की तैनाती, जरूरत पड़ने पर ठहरने और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
