• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 29, 2025

    मैदान पर जीत, जनादेश पर तारीफ: CM, नेता विपक्ष और पुलिस ने दी भारतीय टीम को बधाई

    भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर रिकॉर्ड 9वीं बार खिताब अपने नाम किया। रोमांचक मैच दुबई में खेला गया। भारत की जीत पर देशभर में जश्न का माहौल है।

    CM योगी ने दी बधाई
    यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा, “चाहे कोई भी मैदान हो, भारत हमेशा विजयी रहेगा… भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को हार्दिक बधाई। जय हिंद!”

    अखिलेश यादव का संदेश
    सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी टीम को बधाई देते हुए कहा, “एकता ही जीत की नींव है। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी एकजुट खिलाड़ियों, कोचों, सहयोगी स्टाफ और देशवासियों को एशिया कप जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।”

    यूपी पुलिस की प्रतिक्रिया
    यूपी पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की सराहना की और लिखा, “दशहरे की जीत से लेकर दिवाली की चमक तक, आतिशबाजी जल्दी शुरू हो जाती है, टीम इंडिया एशिया कप जीतती है, दिलों और स्कोरबोर्ड को समान रूप से रोशन करती है।”

    खेल का सारांश
    भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर शानदार प्रदर्शन किया और 9वीं बार एशिया कप जीतकर इतिहास रचा। देशभर में जीत के जश्न का माहौल बना हुआ है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories