मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हजरतगंज के डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी से खाली कराई गई जमीन पर बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स की चाबी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लाभार्थियों को सौंपेंगे। कार्यक्रम डीजीपी आवास के सामने एकता वन में आयोजित किया जाएगा।
यह फ्लैट सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना के तहत बनाए गए हैं। कुल 72 फ्लैट बनाए गए हैं, जिनकी कीमत ₹10.70 लाख प्रति यूनिट तय की गई है। मंगलवार को लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद लाभार्थियों का चयन हुआ।
मुख्तार की जमीन पर बने 72 फ्लैट
एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेशभर में माफियाओं की अवैध संपत्तियों को खाली कराया गया। इसी क्रम में डालीबाग के पॉश इलाके में मुख्तार अंसारी के कब्जे से 2,322 वर्गमीटर भूमि मुक्त कराई गई, जिस पर अब यह आवास योजना तैयार की गई है।
इन ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स को ग्राउंड प्लस थ्री स्ट्रक्चर के तीन ब्लॉकों में बनाया गया है। हर फ्लैट का क्षेत्रफल 36.65 वर्गमीटर है। योजना में स्वच्छ जल, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था और दोपहिया पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
लोकेशन और सुविधाएं
यह आवासीय योजना बंधा रोड पर स्थित है। यहां से बालू अड्डा, 1090 चौराहा, नरही, सिकंदरबाग और हजरतगंज चौराहा पांच से दस मिनट की दूरी पर हैं। बाह्य विकास कार्यों के तहत सड़क, पार्क और ड्रेनेज का भी निर्माण कराया गया है।
8 हजार से अधिक लोगों ने किया आवेदन
फ्लैट आवंटन के लिए 4 अक्टूबर से 3 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया चली। इस दौरान लगभग 8,000 लोगों ने आवेदन किया। मंगलवार को लॉटरी पूरी कर ली गई, और बुधवार को सीएम योगी लाभार्थियों को चाबी सौंपेंगे।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
