• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 25, 2025

    लखनऊ मंडल में नया प्रभारी, बसपा सुप्रीमो मायावती ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में किया बदलाव

    उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में संगठनात्मक बदलाव जारी हैं। लखनऊ और कानपुर मंडल की जिम्मेदारी संभाल रहे शमसुद्दीन राइन को बर्खास्त करने के बाद, वरिष्ठ नेता और लखनऊ महानगर के सलाहकार सरवर मलिक को लखनऊ मंडल का मुख्य प्रभारी नियुक्त किया गया है। सरवर मलिक लखनऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष और लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रह चुके हैं। मुनकाद अली अब कानपुर और लखनऊ मंडल की जिम्मेदारी संभालेंगे।

    साथ ही पार्टी ने मुस्लिम भाईचारा संगठन (बामसेफ) का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया है। सुप्रीमो मायावती ने आगामी 1 नवंबर को बामसेफ की बैठक भी बुलाई है, जिसमें पिछड़े वर्ग के लोगों को शामिल करने पर चर्चा होगी। मिशन 2027 के तहत बामसेफ कैडर को पुनः सक्रिय कर बसपा की संगठनात्मक मजबूती बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है।

    पार्टी से बर्खास्त किए गए शमसुद्दीन राइन ने कहा कि मायावती मेरी राजनीतिक गुरु हैं और उनके हर फैसले का सम्मान करेंगे। उन्होंने पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने और बसपा सुप्रीमो को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम जारी रखने का आश्वासन दिया।

    Tags :
    Share :

    Top Stories