शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशा होगा’—इस कविता की पंक्ति से मंगलवार को लखनऊ पुलिस लाइन्स का ग्राउंड गूंज उठा। पुलिस स्मृति दिवस पर देश सेवा में शहीद हुए 186 जवानों को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी राजीव कृष्णा ने शहीद जवानों को याद किया और उन्हें पुष्पचक्र अर्पित किए।
शोक पुस्तिका और परेड
सुबह 9:35 बजे पुलिस लाइन्स के ग्राउंड में परेड का आयोजन किया गया। परेड का नेतृत्व आईपीएस अधिकारी अविनाश पांडेय और किरन यादव ने किया। इसमें पीएसी, एसडीआरएफ, एटीएस, एसएसएफ, ट्रैफिक पुलिस और सिविल पुलिस की टोलियां शामिल थीं।
10 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में पहुंचे। इसके बाद शहीदों के नाम लिखी शोक पुस्तिका परेड ग्राउंड में लायी गई, जिसके आते ही सभी सम्मान में खड़े हो गए। सीएम ने शहीद स्मारिका पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखा गया।
मुख्य अतिथियों की उपस्थिति
सीएम योगी ने मंच से पुलिस विभाग की उपलब्धियों और वीर जवानों के बलिदान को याद किया। परेड के बाद उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात की। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद सीएम दिनेश शर्मा, समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण मंत्री असीम अरुण, बृजलाल (एससी/एसटी आयोग अध्यक्ष) और कई सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
देशभर के शहीद पुलिसकर्मी
स्मृति दिवस पर 1 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 के दौरान देशभर में ड्यूटी पर शहीद हुए 186 पुलिसकर्मियों को याद किया गया। इनमें सबसे अधिक बीएसएफ के 23 जवान शामिल थे।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
