प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन से पहले पूरा शहर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया। बृहस्पतिवार की सुबह से ही पुलिस लाइन चौराहे से लेकर मिंट हाउस, नदेसर और आसपास के मार्गों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और मोदी समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर भगवा रंग की छटा बिखरी हुई थी। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गईं, वहीं उनके साथ आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के स्वागत को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया पीएम का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार सुबह वायुसेना के विशेष विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। विमान से उतरते ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक सहित सभी मंत्रियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्य सचिव व डीजीपी भी मौजूद रहे।
सुबह से जुटी भीड़, गूंजे नारे
सुबह 11 बजे के आसपास ही लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर आकर खड़े हो गए। जगह-जगह लोग प्रधानमंत्री मोदी और उनके मित्र, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम की एक झलक पाने को उत्सुक थे। जैसे ही आगमन का समय नजदीक आया, सड़क किनारे ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजने लगे।
11:14 बजे वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री
ठीक सुबह 11:14 बजे प्रधानमंत्री मोदी का उड़खटोला पुलिस लाइन स्थित अस्थाई हेलीपैड पर उतरा। प्रधानमंत्री के वाराणसी पहुंचते ही लोगों में उत्साह और बढ़ गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।
प्रशासन और कार्यकर्ताओं की रही तैयारियां
प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाला है। भाजपा पदाधिकारियों ने शहर भर में तोरणद्वार, स्वागत गेट और पोस्टरों से माहौल को सजाया।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
