कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को चुनाव आयोग (EC) की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आयोग अब भाजपा के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर फ्रॉड से जुड़ी जानकारी देने से भी आयोग ने अब इनकार कर दिया है।
खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "क्या चुनाव आयोग अब भाजपा का बैक ऑफिस बन गया है?"
खड़गे का दावा – EC ने पहले दिए थे सबूत, अब दबाव में चुप्पी
खड़गे ने लिखा कि मई 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले अलंद विधानसभा क्षेत्र में जांच एजेंसियों ने 5,994 फर्जी वोटिंग एप्लिकेशन पकड़े थे। यह बड़े पैमाने पर मतदाता सूची से वैध वोटरों को हटाने की कोशिश थी।
उन्होंने कहा कि इस पर कांग्रेस सरकार ने CID जांच के आदेश दिए थे। जांच के शुरुआती चरण में चुनाव आयोग ने सबूत उपलब्ध कराए, लेकिन अब भाजपा के दबाव में आकर आयोग जानकारी साझा नहीं कर रहा।
पिछले महीने राहुल गांधी ने भी लगाए थे गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर 1 घंटे 11 मिनट का प्रेजेंटेशन दिया था। उन्होंने कहा कि मशीन-रीडेबल वोटर लिस्ट की जानकारी नहीं दी गई, जिससे शक पुख्ता हुआ कि महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि "EC ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव चुराया।" राहुल ने यह भी दावा किया कि यह ‘वोट चोरी’ का एक मॉडल है, जिसका इस्तेमाल देश की कई सीटों पर किया गया।
17 अगस्त: चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया – आरोप साबित करो या माफी मांगो
EC ने राहुल गांधी और कांग्रेस के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। आयोग ने कहा कि 7 दिन में हलफनामा दायर करें, अन्यथा आरोपों को निराधार माना जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने कहा, "हम न पक्ष हैं, न विपक्ष। सभी राजनीतिक दल हमारे लिए समान हैं। अगर समय पर वोटर लिस्ट सुधार के लिए आवेदन न किया जाए और फिर जनता को गुमराह किया जाए, तो यह लोकतंत्र का अपमान है।"
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
