• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का दावा- इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक करने की कोशिश हुई\

     

    डिजिटल संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का X अकाउंट गुरुवार को ब्लॉक कर दिया गया। इसके कुछ ही देर बाद संगठन ने नया अकाउंट बनाकर वापसी की। नए अकाउंट का नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा गया- “कॉकरोच डोंट डाय” यानी कॉकरोच मरते नहीं।

    नए X अकाउंट से पहली पोस्ट दोपहर 2:29 बजे की गई। कुछ ही घंटों में अकाउंट पर 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स जुड़ गए। इससे पहले CJP के पुराने अकाउंट पर करीब 1.93 लाख फॉलोअर्स थे। वहीं संगठन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.6 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स पहुंच गए। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम अकाउंट को भी हैक करने की कोशिश हुई।

    CJP खुद को उन लोगों की राजनीतिक पार्टी बताती है, जिन्हें व्यवस्था ने कभी गिनती में नहीं लिया। पार्टी का नारा ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी’ है। इसके मैनिफेस्टो में रिटायर्ड चीफ जस्टिस को राज्यसभा भेजने पर रोक, महिलाओं को 50% आरक्षण, मीडिया लाइसेंस रद्द करने और दलबदल करने वाले नेताओं पर 20 साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध जैसे वादे शामिल हैं।

    इस डिजिटल आंदोलन की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की उस टिप्पणी के बाद हुई थी, जिसमें उन्होंने कुछ युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से की थी। बयान पर विवाद बढ़ने के बाद CJP नाम से सोशल मीडिया अभियान शुरू हुआ, जिसे युवाओं के बीच तेजी से समर्थन मिला।

    Tags :
    Share :

    Top Stories