लखनऊ में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व पर डीएवी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने गुरु नानक देव जी के दर्शन कर नतमस्तक हुए। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री का स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी भारत के एक उच्च कोटि के आध्यात्मिक महापुरुष थे, जिन्होंने 500 वर्ष पहले समाज में संगठन, समानता और सेवा का जो संदेश दिया, वही आज भारत की सामाजिक व्यवस्था की नींव है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उस समय जब देश बाबर जैसे विदेशी आक्रांताओं की बर्बरता झेल रहा था, जब मंदिरों को तोड़ा जा रहा था और आस्था पर प्रहार हो रहे थे, तब भी गुरु नानक देव जी निडर होकर समाज को मार्गदर्शन दे रहे थे। उन्होंने मिल-बांटकर खाने, गरीबों की मदद करने और समाज को एकजुट रखने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा, “जब विदेशी आक्रांताओं के आगे कई राजा-रजवाड़े झुक गए, तब गुरु नानक देव जी ने बाबर को ‘जाबर’ यानी जल्लाद कहने का साहस दिखाया। यही भारत की संत परंपरा की शक्ति है।”
योगी ने आगे कहा कि भारत के संतों और महापुरुषों ने संकट के समय भी राष्ट्र की आत्मा को जीवित रखा। आज के समय में जब समाज के कुछ हिस्सों में धर्मांतरण जैसी गतिविधियां हो रही हैं, तब हमें सिख पंथ की मूल भावना — एकता, संगठन और सेवा — को और सशक्त करना होगा।
उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज ने जब खालसा पंथ की स्थापना की थी, तब उन्होंने समाज के हर वर्ग को जोड़ा था। उसी भावना को हमें फिर से जीवंत करना होगा।
सीएम योगी ने कहा, “हम मजबूत रहेंगे तो हर कोई हमारी आस्था का सम्मान करेगा। सिख गुरुओं और महापुरुषों का बलिदान हमारे लिए प्रेरणा है।”
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हमेशा समाज को एकजुटता और सेवा की राह दिखाती रहेंगी।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
