• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 11, 2025

    हरिओम हत्याकांड: योगी सरकार ने पीड़ित परिवार को 14 लाख की मदद दी, सख्त कार्रवाई का आश्वासन

    यूपी के रायबरेली में मॉब लिचिंग में मारे गए दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की घटना के बाद सियासी घमासान जारी है। शनिवार को योगी सरकार के मंत्री राकेश सचान और असीम अरुण ऊंचाहार के नई बस्ती में पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने हरिओम की पत्नी पिंकी और पिता गंगादीन को 6.92-6.92 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिया।

    मंत्रियों ने परिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने का आश्वासन भी दिया। मौके पर ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय भी मौजूद रहे। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि सरकार इस मामले में सख्त है और अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाना है।

    हरिओम की पत्नी पिंकी और बेटी अनन्या से बात करके मंत्रियों ने उन्हें ढांढस बंधाया। बेटी अनन्या को 2,500 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। पिंकी ने कहा कि सरकार और पुलिस की सहायता से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories