• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 27, 2025

    CM योगी ने दिवाली पर दिया तोहफा, घर-घर पहुंचेगी राहत और गैस सिलेंडर

    उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अक्टूबर माह में बड़ी राहत मिलने जा रही है। जुलाई 2025 का ईंधन अधिभार शुल्क अक्तूबर में वसूला जाएगा, जो लगभग 1.63% कम होगा। इससे उपभोक्ताओं पर करीब 113.54 करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ कम होगा। ध्यान रहे कि जून 2025 का ईंधन अधिभार शुल्क 2.34% सितंबर में वसूला जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर है।

    उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क सिलेंडर

    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दिवाली और होली के अवसर पर 1.86 करोड़ लाभार्थी परिवारों को पिछले वर्ष की तरह दो निशुल्क एलपीजी सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे। इस योजना पर चालू वित्त वर्ष में 1385.34 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगी यूपी की ग्रिड

    कैबिनेट ने फर्रुखाबाद में लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दी है। 90.84 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे को 548 दिनों में पूरा किया जाएगा, जिसकी लागत 7488 करोड़ रुपये आएगी।

    औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बताया कि इससे इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और हरदोई के लोगों को लाभ मिलेगा। यह लिंक गंगा एक्सप्रेसवे, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को जोड़कर प्रदेश में एक्सप्रेसवे की मजबूत ग्रिड तैयार करेगा।

    Tags :
    Share :

    Top Stories