उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) ने छोटे उद्यमियों और व्यापारियों के लिए दिवाली से पहले ही बड़े अवसर पेश किए। पांच दिन के इस महोत्सव में औसतन एक छोटे कारोबारी ने 60 लाख रुपए का व्यापार किया। हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण और डेकोरेशन जैसे क्षेत्रों से जुड़े ओडीओपी उद्यमियों को आने वाले सीजन के लिए 1000 करोड़ रुपए के आर्डर मौके पर ही मिले।
बड़ी भागीदारी और व्यावसायिक रुचि
ट्रेड शो में लगभग 2300 उद्यमियों और व्यापारियों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। इसे देखने के लिए 5 लाख से अधिक लोग आए। छोटे उद्यमियों से डील करने के लिए 1.40 लाख से ज्यादा कारोबारी देशभर से आए। पांच दिन में पूछताछ और संभावित ऑर्डर के आंकड़े 11,200 करोड़ रुपए तक पहुंचे।
सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत और वैश्विक संस्थानों के बीच लगभग 1900 करोड़ के 2400 से अधिक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इसके अलावा, मेले में प्रत्यक्ष रूप से उत्पाद बेचने आए कारोबारियों को 1200 करोड़ रुपए से अधिक की बिक्री हुई।
एमएसएमई सेक्टर को मिली वैश्विक सीख
ट्रेड शो के दौरान एमएसएमई सेक्टर को वैश्विक प्लेटफार्म पर अपनी चुनौतियों को समझने का मौका मिला। कई उद्यमियों ने जाना कि उनके उत्पाद विदेशों में अन्य देशों के मुकाबले क्यों टिक नहीं पाते। गुणवत्ता, फिनिशिंग, पैकिंग, ब्रांडिंग और लोगो सुधार जैसी जानकारियां विदेशी खरीदारों से मिली।
छोटे उद्यमियों के लिए बड़ा मंच
एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो छोटे उद्यमियों के लिए न केवल एक बड़ा मंच बना है बल्कि उन्हें वैश्विक स्तर पर कदम रखने की सीख भी दी। उन्होंने बताया कि त्योहारों से ठीक पहले उद्यमियों को मेले में लाखों की आय हुई। इसकी सफलता को देखते हुए अन्य राज्य भी इसी तर्ज पर ट्रेड शो आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
