• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 28, 2026

    CBI ने गिरिबाला सिंह को दबोचा, पूछताछ के बाद कोर्ट में करेगी पेश

    भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई की टीम गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे उनके घर पहुंची थी और कई घंटे तक पूछताछ के बाद शाम 5:10 बजे उन्हें हिरासत में लिया गया। इसके बाद टीम उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाएगी और फिर सीबीआई कोर्ट में पेश करेगी।

    गिरिबाला सिंह के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कटारा हिल्स और बाग सेवनिया थाने की पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग भी कर दी है। सीबीआई ने जांच के दौरान हाई इंटेंसिटी 3D कैमरे से पूरे घर और आसपास के इलाके की 360 डिग्री रिकॉर्डिंग की, ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें।

    इससे पहले बुधवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी। कोर्ट ने अपने 17 पन्नों के आदेश में कहा था कि मामले की गंभीरता, उपलब्ध सबूतों और जांच की स्थिति को देखते हुए आरोपी पक्ष को राहत देना उचित नहीं है। कोर्ट ने यह भी माना कि मामले में गहन जांच की जरूरत है।

    सीबीआई ने कोर्ट में दलील दी थी कि ट्विशा शर्मा को मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी और उस पर गर्भपात का दबाव बनाया गया था। जांच एजेंसी ने यह भी कहा कि आरोपी प्रभावशाली हैं और जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं।

    मामले में ट्विशा के पति समर्थ सिंह पहले से सीबीआई रिमांड पर हैं। अदालत ने उन्हें 29 मई तक सीबीआई हिरासत में भेजा है। एजेंसी उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।

    गौरतलब है कि 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 24 मई को भोपाल एम्स में दिल्ली एम्स की टीम ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया था।

    Tags :
    Share :

    Top Stories