• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 30, 2025

    बूढ़ी मां की गुहार सुन द्रवित हुए सीएम योगी, कैंसर पीड़ित बेटे को कराया कैंसर संस्थान में भर्ती

    शारदीय नवरात्र के मौके पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में कानपुर की 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि उनके जवान बेटे को कैंसर है और वह गरीब हैं, इलाज नहीं करा पा रहे। महिला ने बताया कि उनके पास आयुष्मान कार्ड भी नहीं है।

    सीएम योगी ने तुरंत आदेश दिया कि लड़के को कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान भेजा जाए और उपचार शुरू किया जाए। महिला की यह बात सुन सभी लोग द्रवित हो गए और उन्होंने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आए अन्य बच्चों को भी दुलार किया, उनके सिर पर हाथ फेर अपनत्व का अहसास कराया और उन्हें चॉकलेट-टॉफी भी दी। साथ ही, मथुरा, वृंदावन, लखनऊ और नोएडा से आए पीड़ितों ने अवैध निर्माण, साइबर फ्रॉड, आर्थिक सहायता, पुलिस-प्रशासन और बिजली जैसी समस्याओं की शिकायत भी रखी, जिनका मुख्यमंत्री ने तत्काल निराकरण कराने के निर्देश दिए।

    Tags :
    Share :

    Top Stories