मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय काशी दौरे पर हैं। सोमवार को वे शिवपुर स्थित अन्नपुर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय पहुंचे और काशी अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा संचालित सिलाई-कढ़ाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के 14वें सत्रांत में शामिल हुए।
इस अवसर पर सीएम ने लगभग 250 बालक-बालिकाओं को सिलाई मशीन, लैपटॉप और प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए महंत शंकरपुरी और उनकी टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि मां अन्नपूर्णा के आश्रम में 108 वर्षों से लोककल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं।
सीएम योगी ने छात्र-छात्राओं, बेटियों और बहनों को प्रशिक्षण के लिए बधाई दी और बताया कि यह कार्यक्रम मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक पहल की जा रही हैं, जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आवास, शौचालय और गैस कनेक्शन प्रदान करना।
सीएम ने बताया कि वस्त्र क्षेत्र कृषि के बाद सबसे अधिक रोजगार प्रदान करता है और महिलाओं से कहा कि जितना अधिक सिलाई करेंगी, उनकी आय उतनी बढ़ेगी।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
