• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 14, 2025

    बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ, शासन ने मांगा विवरण

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की थी। इस योजना का लाभ बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा के साथ-साथ समाज कल्याण, श्रम और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी मिलेगा।

    माध्यमिक शिक्षा विभाग के उप सचिव संजय कुमार ने संबंधित विभागों को पत्र भेजकर योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या एवं व्यय भार का विवरण मांगा है। इसके लिए एक निर्धारित प्रोफार्मा भी जारी किया गया है।

    सीएम की घोषणा के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न विभागों के एडेड, सेल्फ फाइनेंस, प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक तथा रसोइयां इस योजना का लाभ उठाएंगे। इसके चलते लाभार्थी शिक्षकों की संख्या 11 लाख से अधिक होने की संभावना है।

    योजना से लाभान्वित होंगे:

    • समाज कल्याण विभाग के एडेड विद्यालयों के 1264 शिक्षक
    • अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के 9889 शिक्षक व 8367 कर्मचारी
    • श्रम विभाग के 55 शिक्षक, 261 कर्मचारी व 61 रसोइयां

    शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी योजना में शामिल किए जाने पर संबंधित विभागों में खुशी का माहौल है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories