बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने के मुकदमे में विधायक प्रीतम सिंह ने बुधवार को पंचम अपर सिविल जज की कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में एक अन्य आरोपी कांग्रेस नेता अनिता तिराला भी शामिल थीं। दोनों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए गए थे।
कोर्ट ने दोनों नेताओं को 30-30 हजार रुपये दो-दो जमानती और बंधपत्रों पर जमानत दे दी। गौरतलब है कि दिसंबर 2020 में कोरोना महामारी के चलते सभी तरह के धरना प्रदर्शन पर प्रतिबंध था। बावजूद इसके कांग्रेस नेताओं ने आठ दिसंबर 2020 को किसानों के समर्थन में कांग्रेस भवन के सामने से घंटाघर तक प्रदर्शन किया।
प्रीतम सिंह की अगुवाई में हुआ धरना प्रदर्शन
तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में किए गए इस प्रदर्शन में दर्जनों नेता शामिल थे। पुलिस ने उस वक्त प्रीतम सिंह समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मुकदमे में पुलिस आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है।
पिछले दिनों प्रीतम सिंह और एक अन्य नेता अनिता तिराला के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था। दोनों नेता बुधवार को वारंट प्राप्ति के बाद बुधवार को अदालत में आत्मसमर्पण के लिए पहुंचे थे।
कुछ देर बाद दोनों को जमानत दे दी गई। इस मुकदमे में इन नेताओं के अलावा सूर्यकांत धस्माना, अनूप कुमार, मोहन भंडारी, सुशील राठी, इतात खान, सुमित भुल्लर, नवीन जोशी, राजेंद्र शाह, कमर खान, गरिमा दसौनी, शांति रावत और प्रमीला बडोनी शामिल हैं।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
