उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) की एनओसी (No Objection Certificate) के लिए लिए जाने वाले जल और वायु शुल्क में 17 वर्ष बाद बढ़ोतरी कर दी है। इससे अब राज्य में उद्योगों, नगर निकायों और आवासीय–वाणिज्यिक परियोजनाओं को पहले के मुकाबले 2 से 2.6 गुना तक अधिक शुल्क देना होगा।
कैबिनेट ने उप्र जल (मल एवं व्यावसायिक बहिस्राव निस्तारण सहमति) नियमावली–2025 और उप्र वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) नियमावली–2025 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। नए प्रावधानों के अनुसार शुल्क में हर दो वर्ष में 10% तक वृद्धि की जा सकेगी।
राजस्व बढ़ाने और बढ़ते कामकाज का तर्क
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, यह बदलाव इसलिए आवश्यक था क्योंकि UPPCB का मुख्य राजस्व स्रोत उद्योगों से मिलने वाला सहमति जल एवं वायु शुल्क ही है, जिसमें 2008 के बाद कोई वृद्धि नहीं हुई थी।
इस दौरान मूल्य सूचकांक 2.65 गुना बढ़ चुका है और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्य, न्यायालयों के आदेश संचालन और इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ने के कारण बोर्ड की आय बढ़ाना जरूरी हो गया था।
शुल्क निर्धारण के लिए 7 नई श्रेणियां
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के निर्देशों के तहत शुल्क निर्धारण के लिए 7 श्रेणियां तय की गई हैं।
प्रदूषण स्तर के आधार पर उद्योगों को
हरी,
नारंगी,
लाल
श्रेणी में रखा जाएगा और उसी के अनुसार शुल्क लगेगा।
जल एवं वायु अधिनियम के तहत दोनों श्रेणियों के लिए अलग-अलग फीस संरचना लागू की गई है।
डीजल जेनरेटर सेट पर नई दरें
जिन औद्योगिक इकाइयों में वायु प्रदूषण का एकमात्र स्रोत डीजल जनरेटर है, उन्हें उसकी क्षमता के आधार पर ₹1,000 से ₹5,000 तक वार्षिक शुल्क देना होगा।
हालांकि, 250 KVA या इससे कम क्षमता वाले जेनरेटर पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।
आवासीय–वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स के लिए भी नए शुल्क
स्थानीय निकायों, टाउनशिप, अपार्टमेंट, वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स, शैक्षणिक संस्थान और कार्यालय परिसरों के लिए वार्षिक शुल्क ₹5,000 से ₹6 लाख तक तय किया गया है।
इनके लिए संचालन शुल्क मानक शुल्क का डेढ़ गुना होगा।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
