• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    November 09, 2025

    सर्दियों में खांसी और बलगम से बचें, जड़ से खत्म करें परेशानी के ये घरेलू नुस्खे

    सर्दियों का मौसम आते ही बलगम या कफ की समस्या बहुत आम हो जाती है। बलगम अक्सर सर्दी, जुकाम या बदलते मौसम के कारण होती है। श्वसन मार्ग में बलगम का जमाव की वजह से लगातार खांसी आती है और गले में खराश पैदा करता है। साथ ही सांस लेने में भी कठिनाई उत्पन्न करता है। इस समस्या से निपटने के लिए लोग अक्सर एंटीबायोटिक्स या कफ सिरप का सहारा लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद में कुछ ऐसे अचूक और देसी तरीके बताए गए हैं जो बलगम को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं।

    इन तरीकों का आधार उन प्राकृतिक जड़ी-बूटियों और मसालों में है जो बलगम की चिपचिपाहट को कम करते हैं और उसे शरीर से बाहर निकालने में सहायक होते हैं। इन सरल उपायों को अपनाकर आप दवाओं पर निर्भर हुए बिना अपनी छाती और गले को ठीक कर सकते हैं।

    हल्दी और काली मिर्च का गर्म मिश्रण

    बलगम को खत्म करने का सबसे प्रभावी देसी नुस्खा हल्दी और काली मिर्च का मिश्रण है। हल्दी में करक्यूमिन नामक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होता है, जबकि काली मिर्च में पाइपरीन होता है, जो करक्यूमिन के अवशोषण को बढ़ाता है। एक चुटकी हल्दी और काली मिर्च को एक चम्मच शहद या गर्म दूध में मिलाकर पीने से बलगम पिघलना शुरू हो जाता है और संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।

    भाप लेना

    बलगम को ढीला करके बाहर निकालने के लिए भाप लेना सबसे सरल तरीका है। गर्म पानी में अजवाइन या नीलगिरी तेल की कुछ बूंदें डालकर दिन में दो से तीन बार भाप लें। भाप श्वसन मार्ग की सूजन को कम करती है और बलगम की चिपचिपाहट को कम करती है, जिससे वह आसानी से गले और नाक से बाहर निकल जाता है। यह तरीका खासकर बच्चों के लिए भी सुरक्षित और प्रभावी है।

    अदरक, तुलसी और शहद का काढ़ा

    बलगम को कम करने के लिए अदरक, तुलसी के पत्ते और शहद से बना काढ़ा पिएं। अदरक कफ नाशक होता है, तुलसी के गुड़ संक्रमण से लड़ने में मदद करती है और शहद गले को आराम देता है। इन तीनों को पानी में उबालकर बनाया गया काढ़ा एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है। इसे पीने से बलगम पतला होता है और गला साफ होता है। इसे दिन में दो बार पीने से आपके बलगम की समस्या ठीक हो सकती है।

    ठंडी चीजों से परहेज और हाइड्रेशन

    बलगम की समस्या में ठंडे पानी, ठंडी हवा, दही और आइसक्रीम जैसी चीजों से पूरी तरह परहेज करें, क्योंकि ये बलगम को और अधिक बढ़ा सकते हैं। इसके बजाय, गुनगुना पानी और हर्बल चाय पीकर शरीर को हमेशा हाइड्रेटेड रखें। हाइड्रेशन बलगम को पतला करने में मदद करता है। पर्याप्त तरल पदार्थ लेने से बलगम आसानी से निकल जाता है और शरीर तेजी से रिकवर होता है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories