पीठ पर जमी चर्बी सिर्फ दिखने में खराब नहीं लगती, बल्कि यह बिगड़ी जीवनशैली का साफ संकेत भी है। घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करना, झुकी हुई गर्दन, मोबाइल-लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल और शारीरिक गतिविधि की कमी का असर सबसे पहले पीठ पर दिखाई देता है। इसका नतीजा ब्रा-लाइन के पास उभरी चर्बी, कपड़ों में असहजता और आत्मविश्वास में कमी के रूप में सामने आता है।
पीठ की चर्बी घटाने के लिए दवाइयों या मशीनों से ज्यादा असरदार पारंपरिक और प्राकृतिक तरीके माने जाते हैं। योग इसका सबसे बेहतर उपाय है। हालांकि, जल्दी और स्थायी असर के लिए देर रात खाने से बचना, मीठा और जंक फूड कम करना भी जरूरी है। योग का अभ्यास सुबह खाली पेट करें, सांसों पर ध्यान रखें और धैर्य बनाए रखें। योग तुरंत चमत्कार नहीं करता, लेकिन इसका असर लंबे समय तक बना रहता है।
भुजंगासन
यह आसन रीढ़ को लचीला बनाता है और पीठ के निचले हिस्से में जमी चर्बी पर सीधा असर डालता है। इससे रीढ़ मजबूत होती है और बैठने की गलत आदतों में सुधार आता है। अभ्यास के लिए पेट के बल लेटें, हथेलियां कंधों के नीचे रखें और सांस लेते हुए छाती ऊपर उठाएं।
धनुरासन
धनुरासन पीठ, कमर और पेट पर एक साथ काम करता है। इसके नियमित अभ्यास से पीठ और कमर की चर्बी घटती है, मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर टोंड दिखने लगता है। इस आसन में पेट के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें, एड़ियों को पकड़ें और छाती व जांघों को ऊपर उठाएं।
सेतुबंधासन
यह आसन शुरुआती लोगों के लिए भी आसान है। इससे ऊपरी और निचली पीठ की चर्बी कम होती है, कमर दर्द में राहत मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और सांस लेते हुए हिप्स को ऊपर उठाएं।
मर्कटासन (स्पाइनल ट्विस्ट)
रीढ़ को मरोड़ने वाला यह आसन साइड बैक फैट पर असर डालता है। इससे पाचन सुधरता है और कमर पतली दिखने लगती है। इसका अभ्यास कुर्सी पर बैठे-बैठे भी किया जा सकता है।
नियमित योग अभ्यास से न सिर्फ पीठ की चर्बी कम होती है, बल्कि पोश्चर भी सुधरता है और शरीर सुडौल आकार में आने लगता है।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
राजस्थान SI भर्ती में नई अपडेट, सभी अभ्यर्थियों को फिर से KYC करानी होगी
- Author
- May 25, 2026
-
टॉप-3 बल्लेबाजों ने बनाए 1300+ रन, टीमों की सफलता की बड़ी वजह
- Author
- May 25, 2026
-
अमेरिकी विदेश मंत्री दंपती ने ताजमहल का किया दीदार, इतिहास में दिखाई दिलचस्पी
- Author
- May 25, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
