अगर रोज़-रोज़ एक जैसे स्नैक्स खाकर बोर हो गए हैं या चीला पसंद नहीं आता, तो मूंग दाल के कुरकुरे पकौड़े आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। कई जगह मंगोड़े के नाम से मशहूर ये पकौड़े बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मुलायम होते हैं, और सर्द हवाओं के बीच चाय के साथ इनका स्वाद दोगुना हो जाता है। हल्के और हेल्दी होने के कारण बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई इन्हें पसंद करता है।
ज़रूरी सामग्री
- मूंग दाल – 1 कप (धोकर 2–3 घंटे भिगोई हुई)
- हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
- अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
- जीरा – 1/2 टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – तलने के लिए
कैसे बनाएं मूंग दाल के पकौड़े?
- भिगोई हुई दाल का पानी निकालकर इसे मिक्सर में हल्का मोटा पीसें। पेस्ट ज्यादा चिकना न हो, तभी पकौड़े कुरकुरे बनते हैं।
- तैयार पेस्ट में हरी मिर्च, अदरक, धनिया, जीरा, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं। चाहें तो कटी प्याज़ भी डाल सकते हैं।
- कढ़ाही में तेल मध्यम आंच पर गरम करें।
- मिश्रण का थोड़ा-थोड़ा भाग हाथ या चम्मच से तेल में डालें।
- पकौड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें और पेपर टॉवल पर निकालें।
कैसे परोसें?
गरमागरम पकौड़ों को हरी चटनी, इमली चटनी या चाय के साथ परोसें। बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम ये मंगोड़े हर किसी का दिल जीत लेंगे।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
राजस्थान SI भर्ती में नई अपडेट, सभी अभ्यर्थियों को फिर से KYC करानी होगी
- Author
- May 25, 2026
-
टॉप-3 बल्लेबाजों ने बनाए 1300+ रन, टीमों की सफलता की बड़ी वजह
- Author
- May 25, 2026
-
अमेरिकी विदेश मंत्री दंपती ने ताजमहल का किया दीदार, इतिहास में दिखाई दिलचस्पी
- Author
- May 25, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
