• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 19, 2025

    नवरात्रि में सगाई का है प्लान? अपनाएं ये स्किनकेयर टिप्स और पाएं नैचुरल ब्राइडल ग्लो

    22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है और इसके साथ ही शुभ कार्यों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। यही वो समय होता है जब लोग सगाई, शादी और अन्य मांगलिक कार्यों की तैयारियों में जुट जाते हैं।

    अगर आपकी सगाई नवरात्रि के दौरान है, तो ये मौका है खुद को भीतर और बाहर से निखारने का। ऐसे में स्किन केयर को नजरअंदाज करना बिल्कुल भी सही नहीं होगा।

    इस लेख में हम आपके साथ कुछ आसान, घरेलू और असरदार स्किन केयर स्टेप्स साझा करेंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपनी त्वचा को नेचुरल ग्लो और फ्रेश लुक दे सकती हैं। साथ ही स्किन केयर करते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, ये सावधानियां भी आपके लिए जानना जरूरी है।

    पहला स्टेप

    अगर आप सगाई के दिन दमकना चाहती हैं तो सबसे पहले जरूरी है स्किन की डीप क्लीनिंग... इसके लिए सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश से साफ करें। इसके बाद 5–7 मिनट तक हल्की भाप लें। स्टीम लेने से चेहरे के पोर्स खुलेंगे और गंदगी बाहर निकलेगी। अब एक कॉटन पैड की मदद से चेहरे को साफ कर लें।

    दूसरा स्टेप

    चेहरे की अच्छी तरह से सफाई करने के बाद माइल्ड स्क्रब को चेहरे पर अप्लाई करें। ध्यान रखें कि ये ज्यादा हार्श न हो। इससे स्किन डैमेज हो सकती है। माइल्ड स्क्रब लेकर उसे चेहरे पर लगाएं और 4-5 मिनट तक मसाज करें। इससे डेड स्किन, ब्लैकहेड्स हटते हैं और त्वचा सॉफ्ट व स्मूद होती है।

    तीसरा स्टेप

    अब बारी आती है तीसरे स्टेप की तो उसमें आप चाहें तो घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बेसन, हल्दी और दही का पैक क्लीन, ब्राइट और ग्लोइंग स्किन के लिए परफेक्ट माना जाता है। स्किन यदि ऑयली है तो मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का पैक इस्तेमाल करें। ड्राई स्किन वालों के लिए शहद और एलोवेरा जेल का फेसपैक सही रहता है। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट ऐसे ही रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

    आखिरी स्टेप

    सबसे आखिर में चेहरे पर पहले तो टोनर लगाएं। इसकी जगह आप गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। टोनर के बाद एक लाइट वेट मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर आपके पास है, तो विटामिन सी या हाइलूरॉनिक एसिड सीरम है तो वो लगाएं।

    बरतें ये सावधानियां

    1. नई चीजें इस्तेमाल न करें

    सगाई का दिन पास में है को कोई भी फेस पैक या प्रोडक्ट पहली बार ट्राई न करें। सगाई से 1-2 दिन पहले एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहिए। इससे रिस्क काफी बढ़ जाता है।

    2. हार्ड स्क्रब से बचें

    इंस्टेंट रिज़ल्ट के चक्कर में ज्यादा पील्स या एक्सफोलिएशन से त्वचा को नुकसान हो सकता है। आपका स्कब हमेशा स्किन टाइप के अनुकूल माइल्ड होना चाहिए।

    3. चेहरे को बार-बार न छुएं

    हाथों से चेहरा बार-बार छूने से बैक्टीरिया ट्रांसफर हो सकते हैं, जिससे पिंपल्स हो सकते हैं। इसलिए चेहरे को छूने से पहले हाथों को अवश्य ही धोएं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories