नहाना हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा है। हम अक्सर यह सोचते हैं कि ठंडे पानी से नहाना बेहतर है या गुनगुने पानी से, लेकिन नहाने की शुरुआत कहाँ से करनी चाहिए, इस पर ध्यान नहीं देते। अधिकांश लोग सीधे सिर पर पानी डालकर स्नान की शुरुआत करते हैं, जबकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे खतरनाक मानते हैं।
अचानक तापमान बदलाव से बढ़ सकता है खतरा
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीपीएस त्यागी के अनुसार, नहाते समय शरीर को पानी के तापमान से तालमेल बैठाना होता है। इसे एक्लेमटाइजेशन कहा जाता है। यदि अचानक ठंडा या गर्म पानी सिर पर डाल दिया जाए तो शरीर को एडजस्ट करने का समय नहीं मिलता और इससे ब्रेन स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव और यहां तक कि ब्रेन हेमरेज का खतरा भी बढ़ सकता है।
कहाँ से करें शुरुआत?
डॉ. त्यागी के मुताबिक, नहाने की शुरुआत हमेशा नाभि के आसपास पानी डालकर करनी चाहिए। 1-2 मिनट तक उस हिस्से पर पानी रखने से शरीर धीरे-धीरे तापमान के अनुकूल हो जाता है। इसके बाद ही हाथ-पैर और अंत में सिर पर पानी डालना चाहिए। इससे रक्त वाहिकाएं और नसें तैयार हो जाती हैं और अचानक शॉक लगने का खतरा टल जाता है।
सीधे सिर पर पानी डालना क्यों है गलत?
- बहुत ठंडा पानी रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ देता है और थक्के बनने का खतरा बढ़ाता है।
- बहुत गर्म पानी अचानक ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकता है।
- कई मामलों में बाथरूम में हुए हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक इसी आदत से जुड़े पाए गए हैं।
किन्हें बरतनी चाहिए ज्यादा सावधानी?
विशेषज्ञों के अनुसार, छोटे बच्चों, बुजुर्गों, हार्ट और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को नहाते समय इस नियम का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
राजस्थान SI भर्ती में नई अपडेट, सभी अभ्यर्थियों को फिर से KYC करानी होगी
- Author
- May 25, 2026
-
टॉप-3 बल्लेबाजों ने बनाए 1300+ रन, टीमों की सफलता की बड़ी वजह
- Author
- May 25, 2026
-
अमेरिकी विदेश मंत्री दंपती ने ताजमहल का किया दीदार, इतिहास में दिखाई दिलचस्पी
- Author
- May 25, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
